लाइव न्यूज़ :

सुधाकरन ने केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला

By भाषा | Updated: June 16, 2021 16:16 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 16 जून कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के सुधाकरन ने बुधवार को यहां केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं से राज्य में सबसे पुरानी पार्टी को फिर से मजबूत बनाने के वास्ते एकजुट होने का आग्रह किया।

सुधाकरन ने यहां पार्टी मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में पद्भार ग्रहण करने के बाद कहा कि अगर नेता और कार्यकर्ता अगले पांच साल तक अथक परिश्रम करने के लिए तैयार हैं, तो कांग्रेस निश्चित रूप से दक्षिणी राज्य में मजबूती के साथ वापसी कर सकती है।

भाजपा-आरएसएस से संबंध होने के सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, सुधाकरन ने कहा कि भाजपा का व्यक्ति बताकर उन्हें अलग-थलग करने का कोई भी प्रयास कोई वांछित परिणाम नहीं देगा। सुधाकरन ने कहा, “माकपा, कांग्रेस से डरती है। उसे आशंका है कि कांग्रेस राज्य में मजबूत वापसी करेगी। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने निजी हितों को छोड़कर पार्टी को फिर से मजबूत करने के वास्ते अथक मेहनत करने के लिए तैयार रहना चाहिए।”

उन्होंने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से अगले संसदीय चुनाव तक पार्टी की वापसी सुनिश्चित करने का संकल्प लेने को भी कहा। सुधारकरन के अलावा सांसद के सुरेश और विधायकों पीटी थॉमस तथा टी सिद्दीकी ने भी प्रदेश कांग्रेस के नए कार्यकारी अध्यक्षों के रूप में कार्यभार संभाला।

कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए 73 वर्षीय सुधाकरन का पिछले हफ्ते चयन किया था। उन्होंने एम रामचंद्रन का स्थान लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र