लाइव न्यूज़ :

सुधाकरण ने केरल में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए दिए दिशा-निर्देश

By भाषा | Updated: September 10, 2021 15:11 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 10 सितंबर केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख के. सुधाकरण ने राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए कुछ दिशा-निर्देश दिए हैं और कहा है कि अनुशासनात्मक समितियां बनायी जाएंगी और यहां तक कि नेताओं के प्रदर्शन का मूल्यांकन भी किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्षों के लिए आयोजित दो दिवसीय नेतृत्व कार्यशाला में सुधाकरण ने पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। इस कार्यशाला का समापन बृहस्पतिवार को हुआ।

सुधाकरण ने बृहस्पतिवार शाम को मीडिया से कहा, ‘‘पार्टी, पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां देगी और नियमित अंतराल पर उनके प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। जो नेता प्रदर्शन नहीं करेंगे, उन्हें पदों से हटा दिया जाएगा।’’

केरल में 2021 के विधानसभा चुनावों में मिली करारी शिकस्त से उबरने की कोशिश कर रही कांग्रेस ने हाल में नेतृत्व में परिवर्तन किया।

दो दिवसीय कार्यशाला के बाद मीडिया से बातचीत में सुधाकरण ने कहा था कि नेताओं को फ्लेक्स बोर्ड जैसी निजी प्रचार सामग्री को बढ़ावा देने से बचने तथा पार्टी केंद्रित एजेंडे का प्रचार करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी में एक व्यक्ति-एक पद लागू किया जाएगा। हम कांग्रेस शासित सहकारी समितियों के संचालन की भी निगरानी करेंगे। साथ ही कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में मंच पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी भी रोकी जाएगी।’’

सुधाकरण ने डीसीसी नेताओं से कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का अनुशासन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है और उन्होंने अनुशासनहीनता के मामले में कड़ी कार्रवाई करने को लेकर आगाह किया।

केपीसीसी ने जिला और राज्य स्तर पर अनुशासनात्मक समितियां बनाने का फैसला किया है और काडर तथा नेताओं को आगाह किया है कि पार्टी और उसके नेताओं की आलोचना पार्टी के भीतर ही होनी चाहिए, न कि सार्वजनिक मंचों पर।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए