लाइव न्यूज़ :

सुधाकरन केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के नए अध्यक्ष नियुक्त

By भाषा | Updated: June 8, 2021 18:49 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, आठ जून केरल विधानसभा चुनाव में हार के कुछ सप्ताह बाद कांग्रेस ने मंगलवार को वरिष्ठ नेता और सांसद के सुधाकरन को केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी सूत्रों ने इस बारे में बताया।

पार्टी आलाकमान ने राज्य और नयी दिल्ली में कई दिनों की चर्चा के बाद मुल्लापल्ली रामचंद्रन की जगह 73 वर्षीय नेता को इस शीर्ष पद पर नियुक्त किया है। सुधाकरन लोकसभा में दूसरी बार कन्नूर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह चार बार विधायक रहे हैं और 2001-2004 के दौरान ए के एंटनी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री भी रहे।

तेजतर्रार नेता और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के मुखर आलोचक सुधाकरन को वामदलों के मजबूत गढ़ कन्नूर में कांग्रेस का चेहरा माना जाता है। तीखे बयानों और निडर व्यक्तित्व के कारण उत्तर केरल में खासकर कन्नूर में उनका अच्छा खासा जनाधार है।

केरल में विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ एलडीएफ से हार और महज 41 सीटें मिलने के बाद कांग्रेस की प्रदेश ईकाई के नेतृत्व में बदलाव की चर्चा चल रही थी। पिछले महीने वीडी सतीशन को जब विधायक दल का नेता चुना गया तो यह लगभग स्पष्ट हो चुका था कि केपीसीसी प्रमुख पद पर बदलाव होगा।

बहरहाल सुधाकरन ने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें फोन पर नयी जिम्मेदारी के बारे सूचित किया। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में पार्टी को फिर से मजबूत करने में और पार्टी काडर में आत्मविश्वास जगाने के लिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पार्टी में सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करूंगा और पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए सबका सहयोग और समर्थन मांगूंगा। कांग्रेस फिर से मजबूत होगी और राज्य में मजबूती से वापसी करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा