सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सुधाकर सिंह ने कहा- सीएम के बारे में कुछ भी गलत नहीं बोला

By एस पी सिन्हा | Published: January 20, 2023 06:50 PM2023-01-20T18:50:47+5:302023-01-20T18:50:47+5:30

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जो कुछ भी कहा था, उसमें किसी भी अससंदीय भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उनके शब्द जरूर कड़े हो सकते हैं, लेकिन उनकी भाषा असंसदीय नहीं है।

Sudhakar Singh, who opened a front against CM Nitish Kumar, said - did not say anything wrong about CM | सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सुधाकर सिंह ने कहा- सीएम के बारे में कुछ भी गलत नहीं बोला

सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सुधाकर सिंह ने कहा- सीएम के बारे में कुछ भी गलत नहीं बोला

Highlightsपूर्व कृषि मंत्री व विधायक सुधाकर सिंह ने पार्टी की तरफ से नोटिस जारी होने के बाद पहली बार अपना पक्ष रखा उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा हैसुधाकर सिंह ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों, सिद्दांतों और संविधान से बंधे हुए हैं

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पूर्व कृषि मंत्री व विधायक सुधाकर सिंह ने पार्टी की तरफ से नोटिस जारी होने के बाद पहली बार अपना पक्ष रखा है। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जो कुछ भी कहा था, उसमें किसी भी अससंदीय भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उनके शब्द जरूर कड़े हो सकते हैं, लेकिन उनकी भाषा असंसदीय नहीं है। ऐसे में तय समय सीमा के भीतर वे नोटिस का जवाब दे देंगे।

सुधाकर सिंह ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों, सिद्दांतों और संविधान से बंधे हुए हैं। पार्टी ने जो नोटिस भेजा है, उसका समय सीमा के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत कर देंगे। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है, इसलिए सार्वजनिक तौर पर वे कुछ बोल नहीं सकते हैं। नोटिस में क्या लिखा हुआ है और उसका क्या जवाब दिया जाए, इसे सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं। 

सुधाकर ने कहा कि पार्टी जैसा निर्णय लेगी, उस हिसाब से पार्टी के साथ काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अपने बयान में जितने भी शब्दों का इस्तेमाल किया है, वह शब्द संसदीय हैं। हमें यह विधानसभा में सीखाया जाता है कि कौन से शब्द संसदीय हैं और कौन शब्द असंसदीय हैं। इसलिए उन्हें यह बात अच्छी तरह से पता है कि कुछ भी बोलने के दौरान असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।
 

Web Title: Sudhakar Singh, who opened a front against CM Nitish Kumar, said - did not say anything wrong about CM

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे