उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया एडमिट

By वैशाली कुमारी | Updated: July 5, 2021 17:04 IST2021-07-05T17:04:12+5:302021-07-05T17:04:12+5:30

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें शनिवार की रात को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sudden deteriorating health of former Uttar Pradesh CM Kalyan Singh, got admitted in the hospital | उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया एडमिट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली वह उनसे मिलने लोहिया अस्पताल पहुंच गए।

Highlights89 वर्ष के हो चुके कल्याण से पिछले वर्ष सितंबर में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल पहुंचकर कल्याण सिंह का हालचाल जाना और कल्याण सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी बातचीत की। अस्पताल की तरफ से उनका हेल्थ बुलिटिन भी जारी किया जायेगा।

लखनऊः  उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। शनिवार रात उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उनके शरीर में सूजन की शिकायत थी जिसके चलते उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। पिछले सप्ताह भी उनकी तबीयत खराब होने की वजह से उन्ऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके खून की जांच की गई जिसमें यूरिया और क्रिटनिन की मात्रा अधिक पाई गई है।

कल्याण सिंह किस शख्सियत से हर कोई परिचित है यूपी के पूर्व सीएम रहने के साथ ही वह राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर जैसे ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली वह उनसे मिलने लोहिया अस्पताल पहुंच गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल पहुंचकर कल्याण सिंह का हालचाल जाना और कल्याण सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी बातचीत की। डॉक्टर ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत अब स्थिर है चिंता करने की कोई बात नहीं है। जल्द ही अस्पताल की तरफ से उनका हेल्थ बुलिटिन भी जारी किया जायेगा। 89 वर्ष के हो चुके कल्याण से पिछले वर्ष सितंबर में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

Web Title: Sudden deteriorating health of former Uttar Pradesh CM Kalyan Singh, got admitted in the hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे