लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में चिड़ियाघर में अचानक पांच शुतुरमुर्ग की मौत

By भाषा | Updated: October 28, 2021 20:27 IST

Open in App

चेन्नई, 28 अक्टूबर चेन्नई स्थि वंडालूर चिड़ियाघर के नाम से मशहूर अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क (एएजेडपी) में पांच शुतुरमुर्गों की अचानक मौत हो गई, जिसके बाद पक्षियों की निगरानी बढ़ा दी गई है। एएजेडपी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चिड़ियाघर ने कहा कि इसके अलावा कविता (19) नाम की एक शेरनी की 26 अक्टूबर को आयु संबंधी बीमारियों के कारण मृत्यु हो गई।

एएजेडपी के निदेशक की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “27 अक्टूबर को अचानक पांच शुतुरमुर्गों की मृत्यु हो गई। तमिलनाडु पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की एक टीम चिड़ियाघर के पशु चिकित्सकों के साथ शुतुरमुर्ग के बाड़े में शेष पक्षियों के रोगनिरोधी उपचार और पोस्टमॉर्टम के दौरान मौजूद थी। ”

विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैक्टीरियोलॉजी, वायरोलॉजी और टॉक्सिकोलॉजी जांच के लिए नमूने एकत्र किए गए हैं।

निदेशक ने कहा कि बुधवार को रक्त के धब्बों व अन्य जांच की गई और इसमें पक्षियों में हैजा की बात सामने नहीं आई। उन्होंने कहा कि अन्य पक्षी निगरानी में हैं और चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक बाड़ों में शेष पक्षियों की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञप्ति में आगे कहा गया है, ''19 साल की एक शेरनी कविता की 26 अक्टूबर को आयु संबंधी रोगों के कारण मृत्यु हो गई और चिड़ियाघर के पशु चिकित्सकों तथा तमिलनाडु पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की एक टीम द्वारा पोस्टमॉर्टम किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो