लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मौसम में आया अचानक बदलाव, कुछ इलाकों में बारिश से लुढ़का पारा

By भाषा | Updated: May 9, 2021 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई दिल्ली के मौसम में रविवार दोपहर को अचानक बदलाव देखने को मिला। आसमान में बादल छा गए और कुछ इलाकों में हुई बारिश से पारा लुढ़क गया जिससे राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत मिली।

लोगों ने सोशल मीडिया पर बारिश और ओले गिरने की तस्वीरें भी साझा की।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

सापेक्ष आर्द्रता 58 प्रतिशत दर्ज की गई।

शहर में वायु गुणवत्ता ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर दर्ज वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 150 था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच एक्यूआई ‘मध्यम’ 201 और 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 और 400 के बीच एक्यूआई ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ की श्रेणी में आता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे