लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विस चुनाव की चुनौती को सफलतापूर्वक पार करेंगे: कौशिक

By भाषा | Updated: March 12, 2021 22:37 IST

Open in App

देहरादून, 12 मार्च उत्तराखंड भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष मदन कौशिक ने शुक्रवार को कहा कि वह वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की चुनौती को सफलतापूर्वक पार कर लेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद कौशिक ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह आने वाले समय की हर चुनौती का सामना करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी फिर विजय हासिल करेगी।

कौशिक ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि संगठन में फेरबदल होते रहते हैं। इस संबंध में उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का उदाहरण देते हुए कहा कि वह पहले केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री थे और बाद में अध्यक्ष बने। उन्होंने कहा कि हमारा कार्यकर्ता हर चुनौती को स्वीकार करता है और आगे बढता है।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने हरिद्वार के चार बार के विधायक एवं राज्य के मंत्री कौशिक को बंशीधर भगत के स्थान पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है।

भगत को शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने मंत्रिमंडल में बतौर कैबिनेट मंत्री शामिल किया।

अपने नेतृत्व के खिलाफ बढ़ते असंतोष के कारण पद गंवाने वाले त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्थान पर तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और इसके दो दिन बाद ही प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी बदलाव हो गया।

मुख्यमंत्री पद पर राजपूत नेता की ताजपोशी के बाद कौशिक जैसे एक कद्दावर ब्राहमण नेता को प्रदेश संगठन की कमान सौंपी गयी है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी् में इस बदलाव को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो