दुश्मनों पर कसेगी नकेल, ओडिशा में 'पृथ्वी-2' का परीक्षण हुआ सफल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 22, 2018 09:54 IST2018-02-22T08:38:34+5:302018-02-22T09:54:54+5:30
Prithvi-II Missile Test Successful: बुधवार(21फरवरी) देर रात भारत ने पृथ्वी2 मिसाइल का मेक इन इंडिया के तहत परीक्षण किया है। ये परीक्षण पूरी तरह से सफल भी रहा है।

Prithvi-II Missile
ओड़िशा, 22 फरवरी: बुधवार(21फरवरी) देर रात भारत ने पृथ्वी2 मिसाइल का मेक इन इंडिया के तहत परीक्षण किया है। ये परीक्षण पूरी तरह से सफल भी रहा है। ओडिशा के आईटीआर केंद्र में रात करीब 8.30 इसका परीक्षण किया किया गया है। कहा जा रहा है कि पृथ्वी-2 मिसाइल परमाणु आयुध ले जाने से लेकर 350 किलोमीटर की दूरी तक मार करने की क्षमता रखती है।
इस मिसाइल को चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) से दागा गया है। ये मिसाइल 1000 किलोग्राम तक का हथियार ले जान में सक्षम है।साथ ही इसमें 350 किलोमीटर तक मारने की क्षमता है। वहीं, इससे पहले 18 जनवरी को अग्नि-5, छह फरवरी को अग्नि-1 और 20 फरवरी को अग्नि-2 का ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से सफल परीक्षण किया गया था।
इस परीक्षण पर रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक पृथ्वी-2 कई खासियतों के चलते आधुनिक है। यह अपने प्रक्षेप से बड़ी कुशलता से आगे बढ़ने का माद्दा रखती है। वहीं, कहा जा रहा है ये मिसाइल भारत के दुश्मनों की खासा मुसीबत बढ़ा सकता है।