लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बल के संयुक्त टीम को मिली सफलता, बड़ी मात्रा में हथियार, हथगोले व विस्फोटक बरामद

By अनुराग आनंद | Updated: October 13, 2020 14:30 IST

कश्मीर में पुलिस इनपुट के आधार पर संयुक्त ऑपरेशन करके भारतीय सेना, सीआरपीएफ व स्थानीय पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले शनिवार को पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा के पार से जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में हथियार और गोला-बारूद भेजने का प्रयास किया गया था।अधिकारियों ने शनिवार को बताया था कि सेना पाकिस्तानी प्रयास को विफल करते हुए एके74 राइफल समेत हथियारों का जखीरा बरामद किया।

श्रीनगरः जम्मू और कश्मीर पुलिस को मिली इनपुट के आधार पर भारतीय सेना, सीआरपीएफ व स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त ऑपरेशन टीम ने कल (सोमवार) कुपवाड़ा के गुंडी शत में बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किया।

एएनआई से मिल रही जानकारी के मुताबिक, वसूली में 10 पत्रिकाओं के साथ 5 पिस्तौल, 5 हथगोले और गोला बारूद के 138 गोल शामिल हैं। इस बात की जानकारी मीडिया को भारतीय सेना के चिनार कोर ने दी है। 

बता दें कि इससे पहले शनिवार को पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा के पार से जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में हथियार और गोला-बारूद भेजने के प्रयास को सेना ने विफल कर दिया था। अधिकारियों ने शनिवार को बताया था कि सेना ने एके74 राइफल समेत हथियारों का जखीरा बरामद किया है।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सतर्क सैनिकों ने उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से हथियार भेजने की पाकिस्तान की कोशिश को नाकाम कर दिया। 

उन्होंने कहा कि सेना ने दो-तीन लोगों को किशनगंगा नदी में एक रस्सी से बंधी ट्यूब में कुछ चीजें भेजते देखा। अधिकारी के अनुसार, सैनिक तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने चार एके74 राइफल, आठ मैगजीन और दो बैग में बंद 240 कारतूस बरामद किये। इलाके को घेर लिया गया और तलाशी अभियान जारी है। 

उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से हथियार और गोलाबारुद की तस्करी करने की आतंकियों की एक और साजिश थी, लेकिन चौकन्ने सैनिकों की त्वरित कार्रवाई ने इसे सफलतापूर्वक विफल कर दिया। श्रीनगर स्थित चिनार कोर के कोर कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल बी एस राजू ने कहा कि पाकिस्तान की मंशा में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

उन्होंने यहां पास ही रंगरेथ इलाके में एक समारोह से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘पाकिस्तान ने आज सुबह केरन सेक्टर में किशनगंगा नदी के रास्ते चार एके74 राइफल और एक ट्यूब में गोला-बारूद का जखीरा भेजने की कोशिश की, लेकिन हमारे चौकन्ने सैनिकों ने निगरानी उपकरणों की मदद से जखीरे को बरामद कर लिया। इससे पता चलता है कि पाकिस्तान की मंशा में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हम भविष्य में भी उनकी कोशिशों को नाकाम करते रहेंगे।’’ 

कोर कमांडर ने कहा, ‘‘केरन, तंगधार, जम्मू सेक्टर और पंजाब में भी इस तरह की कोशिशें हुई हैं। इसका मुख्य मकसद कश्मीर के लोगों को हमेशा आतंकवाद में लिप्त रखना है। लेकिन हमारा संकल्प हथियार इस तरह आने से रोकने का है ताकि यहां लोगों को कम से कम नुकसान हो। हमें इसमें लोगों से सहयोग की अपेक्षा है ताकि हम आतंकवाद को रोक सकें।’’

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तानसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग