लाइव न्यूज़ :

केरल में पहली बार 61 साल की महिला का सफल कृत्रिम हृदय प्रतिरोपण

By भाषा | Updated: October 15, 2021 21:33 IST

Open in App

कोच्चि, 15 अक्टूबर केरल के कोच्चि स्थित एक निजी अस्पताल में 61 साल की एक महिला मरीज का सफल कृत्रिम हृदय प्रतिरोपण किया गया है।इसे केरल का पहला कृत्रिम हृदय प्रतिरोपण बताया जा रहा है।

वीपीएस लेकशोर अस्पताल ने बताया कि डॉक्टरों ने नौ घंटे की सर्जरी के बाद कृत्रिम हृदय को शरीर में प्रतिरोपित किया। उन्होंने बताया कि मरीज सुरक्षित है और वह स्वास्थ्य लाभ की अवस्था में है।

अस्पताल ने विज्ञप्ति में बताया, ‘‘लेफ्ट वेंटिकुलर असिस्ट डिवाइस (एलवीएडी) जटिल है और दुर्लभ प्रक्रिया है और इसके लिए बहुत अधिक विशेषज्ञता की जरूरत होती है। भारत में कुछ ही केंद्र यह प्रक्रिया कर रहे हैं। महिला के शरीर में जिस उपकरण को लगाया गया है वह हर्टमेट-2 (दूसरी पीढी का वेंटिकुलर असिस्ट उपकरण) है।’’

अस्पताल ने बताया कि एलवीएडी उन्नत और विशेष उपकरण है जिसे उन मरीजों की मदद के लिए लगाया जाता है जो हृदय के कार्य नहीं करने की समस्या का सामना कर रहे हैं। यह एक तरह का पंप होता है जो मरीज के शरीर में प्रतिरोपित किया जाता है और हृदय के बाएं चेंबर के नीचे से खून को वेंट्रिकल से महाधमनी और पूरे शरीर में संचारित करता है।

विज्ञप्ति के मुताबिक मरीज पिछले छह साल से डिलेटेड कार्डियोमायोपैथी (डीसीएम) का इलाज करा रही थी और 13 सितंबर को उच्च रक्तचाप, सांस लेने में समस्या और हृदय घात की समस्या के साथ भर्ती हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों