लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के प्रसार को राज्य-केंद्र की समन्वित कोशिशों से रोकने में सफलता मिली:राज्यपाल

By भाषा | Updated: January 26, 2021 17:50 IST

Open in App

हैदराबाद, 26 जनवरी तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने 72 वें गणतंत्र दिवस समारोह का राज्य में नेतृत्व करते हुए मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते पिछला साल मुश्किलों भरा रहने के बाद 2021 की शुरूआत टीकाकरण अभियान के साथ हुई और यह वर्ष ढेर सारी उम्मीदों के साथ शुरू हुआ है।

राज्य में गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उत्साह से मनाया गया और राज्यपाल ने यहां मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया।

उन्होंने इस अवसर पर लोगों से कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार की समन्वित कोशिशों के जरिए तेलंगाना में कोविड-19 के प्रसार को रोकने में सफलता मिली है।

उन्होंने कहा कि स्वेदशी टीका कोवैक्सीन विकसित किये जाने की प्रक्रिया की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यहां स्थित भारत बायोटेक का दौरा करने से इस प्रक्रिया को तेज करने में मदद मिली।

राज्य में कोविड-19 से होने वाली मृत्य की दर 0.54 प्रतिशत है जबकि इसका राष्ट्रीय औसत 1.4 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस