लाइव न्यूज़ :

निर्माणाधीन कश्मीर रेलवे परियोजना में एक और सुरंग को जोड़ने में कामयाबी हासिल

By भाषा | Updated: December 5, 2021 19:52 IST

Open in App

बनिहाल/जम्मू, पांच दिसंबर उत्तर रेलवे ने जम्मू कश्मीर के रामबन में बनिहाल के निकट बानकोट में रविवार को कड़ी मशक्कत के बाद एक और सुरंग को जोड़ने में सफलता हासिल की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस सुरंग को जोड़ने के साथ ही इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड ने बनिहाल और खारी सेक्टर के बीच रेलवे सुरंगों की खुदाई का ज्यादातर काम पूरा कर लिया है।

कटरा और बनिहाल के बीच 110 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन में कश्मीर रेल परियोजना पर काम चल रहा है और इसके अगले दो वर्षों में पूरा होने की संभावना है। यह परियोजना कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों के बीच संपर्क के लिए 272 किलोमीटर लंबी उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेलवे लाइन का हिस्सा है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बानकोट में करीब दो किलोमीटर लंबी सुरंग परियोजना दो हिस्सों में 300 करोड़ रुपये की लागत से बनायी जा रही है।’’

रामबन के अतिरिक्त उपायुक्त हरबंस लाल शर्मा ने बताया कि भारतीय रेलवे ने कटरा-बनिहाल रेलवे लिंक के बनिहाल और खारी सेक्टर के बीच एक अन्य चुनौती को पार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल यात्रा अगले दो वर्षों में शुरू होने की संभावना है और इस समयसीमा को हासिल करने के लिए रामबन में पूरे जोरों से काम कर चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है