उपनगरीय ट्रेनों को आम लोगों के लिए सीमित घंटों के लिए खोला जाना सही नहीं: ठाणे भाजपा

By भाषा | Updated: February 1, 2021 15:53 IST2021-02-01T15:53:18+5:302021-02-01T15:53:18+5:30

Suburban trains to be opened for common people for limited hours are not right: Thane BJP | उपनगरीय ट्रेनों को आम लोगों के लिए सीमित घंटों के लिए खोला जाना सही नहीं: ठाणे भाजपा

उपनगरीय ट्रेनों को आम लोगों के लिए सीमित घंटों के लिए खोला जाना सही नहीं: ठाणे भाजपा

ठाणे (महाराष्ट्र) एक फरवरी भाजपा की ठाणे इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने मध्य रेलवे के मुम्बई मंडल रेल प्रबंधक शलभ गोयल से मुलाकात की और कोविड-19 के प्रकोप के बीच महाराष्ट्र सरकार द्वारा आम लोगों के लिए सीमित घंटों के लिए लोकल ट्रेन सेवा शुरू करने के फैसले को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे भीड़ बढ़ सकती है।

भाजपा नेता एवं सांसद विनय सहस्रबुद्धे, एमएलसी निरंजन दावखरे ने रविवार को गोयल से मुलाकात की और कहा कि ट्रेनों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सभी लोगों को हर समय यात्रा करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर आम जनता के लिए पिछले वर्ष 22 मार्च से लोकल ट्रेन बंद हैं। आवश्यक सेवाओं के कर्मियों के लिए इन्हें 15 जून से बहाल किया गया था। सोमवार सुबह से लोकल ट्रेन में आम लोगों कों यात्रा करने की अनुमति भी मिल गई। हालांकि यह इजाजत सीमित घंटों के लिए ही दी गई है।

महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध के बाद रेल मंत्रालय ने 29 जनवरी को कहा था कि सभी नागरिक उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा कर पाएंगे लेकिन स्थानीय अधिकारियों द्वारा निर्धारित सीमित घंटों में ही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Suburban trains to be opened for common people for limited hours are not right: Thane BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे