लाइव न्यूज़ :

हार्बर लाइन पर उपनगरीय ट्रेन सेवा बाधित हुई

By भाषा | Updated: November 24, 2020 17:54 IST

Open in App

मुम्बई, 24 नवंबर मुम्बई में मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर उपनगरीय ट्रेन सेवा कुर्ला और चूनाभट्टी रेलवे स्टेशनों के बीच चहारदिवारी का एक हिस्सा पटरियों के पास गिर जाने से मंगलवार शाम को बाधित हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार यह घटना करीब सवा चार बजे घटी, तब कुछ तोड़फोड़ का काम चल रहा था। उनके अनुसार यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेन सेवाएं रोक दी गयी हैं।

मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।’’ उनके अनुसार शीघ्र ही उपनगरीय सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

हार्बर लाइन नवी मुम्बई और पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्रों को दक्षिण मुम्बई से जोड़ती है। करीब 10 लाख यात्री हर रोज इस मार्ग से सफर करते हैं।

फिलहाल मध्य रेलवे सीमित संख्या में उपनगरीय ट्रेनों का परिचालन कर रहा है तथा यह सुविधा जरूरी सेवाओं तक सीमित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी