लाइव न्यूज़ :

सुब्रत रॉय सहारा को पटना हाईकोर्ट ने किया तलब, ग्राहकों के पैसे भुगतान मामले में खुद पेश होकर देना होगा जवाब

By एस पी सिन्हा | Updated: April 27, 2022 19:45 IST

पटना हाईकोर्ट ने कोर्ट ने सहारा प्रमुख सुब्रत राय को आदेश दिया है कि वो 11 मई को अदालत में पेश हों और कोर्ट को बताएं कि उनकी कंपनी बिहार की गरीब जनता का पैसा कैसे वापस करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपटना हाईकोर्ट ने सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत राय को कोर्ट में पेश होने का हुक्म दिया कोर्ट सुब्रत राय से जानना चाहती है कि वो किस तरह से निवेशकों का पैसा वापस करेंगे हाईकोर्ट में सुब्रत राय के वकील ने कहा कि कंपनी जल्द ही ग्राहकों का पैसा कर देगी

पटना: पटना हाईकोर्ट ने सहारा इंडिया के विभिन्न स्कीमों में उपभोक्ताओं द्वारा जमा किये गए पैसे का भुगतान को लेकर दायर की गई हस्तक्षेप याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय को अगली सुनवाई में 11 मई को तलब किया है।

पटना हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पिछले दिनों सहारा श्री के नाम से विख्यात उद्योगपति सुब्रत रॉय सहारा को आज तक का वक्त दिया था।

इसके साथ ही कोर्ट ने सहारा कंपनी को यह बताने का निर्देश दिया था कि बिहार की गरीब जनता की गाढी कमाई का पैसा, जो सहारा कंपनी के विभिन्न स्कीमों में निवेशकों द्वारा जमा किया गया है, उसे उन्हें किस तरह से जल्द से जल्द लौटाया जाएगा?

हाईकोर्ट में आज हुई सुनवाई के दौरान सहारा का पक्ष रखने वाले वरीय अधिवक्ता उमेश प्रसाद सिंह ने कोर्ट को बताया कि सहारा ने ग्राहकों को पैसा लौटाने हेतु कई विकल्प तैयार किए हैं लेकिन कोर्ट उनकी सभी दलीलों को नामंजूर करते हुए उक्त आदेश जारी किया है।

इससे पहले कोर्ट ने कहा था यदि आगामी 27 अप्रैल तक सहारा कंपनी द्वारा स्पष्ट रूप से कोर्ट को इस बात की जानकारी नही दी जाती है, तो हाईकोर्ट इस मामले में उचित आदेश उस  पारित करेगा, ताकि निवेशकों का पैसा उन्हें लौटाया जा सके।

कोर्ट में पीड़ितों की ओर से पेश हुए अधिवक्ताओं ने बताया गया कि सहारा के कई स्कीमों में लाखों निवेशकों का पैसा जमा है, लेकिन उसकी अवधि पूरी हो जाने के बाद भी उन्हें नहीं लौटाया जा रहा है। इस मामले पर अगली सुनवाई आगामी 11 मई को की होगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले पटना हाईकोर्ट में सहारा इंडिया से जुड़े मामलों से जुड़ी हस्‍तक्षेप याचिका पर सुनवाई की जा रही थी। इस मामले की सुनवाई के दौरान पटना हाईकोर्ट ने सहारा इंडिया की दलील सुनने के बाद सेबी के लीगल हेड को उपस्थित होकर स्थिति स्‍पष्‍ट करने का निर्देश दिया था।

लेकिन अब कोर्ट ने सख्त लहजा दिखाते हुए सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत राय को खुद पटना हाईकोर्ट के सामने पेश होने के लिए आदेश दिया है।

टॅग्स :सुब्रत रॉयPatna High Courtबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी