लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद ने कहा- मैं चौकीदार नहीं, एक ब्राह्मण हूं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2019 17:43 IST

एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मैं भी चौकीदार मुहिम सोशल मीडिया पर जोर पकड़ रही है वहीं, बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने उनके नाम के आगे चौकीदार शब्द नहीं जोड़े जाने के लेकर ऐसा कुछ कहा है कि वह बीजेपी नेतृत्व को खल सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि मैं आदेश दूंगा को चौकीदार को उसका पालन करना होगा।शनिवार (23 मार्च) को स्वामी ने कहा था कि पीएम मोदी और अरुण जेटली को अर्थशास्त्र का ज्ञान नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि वह चौकीदार नहीं, एक ब्राह्मण हैं। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक सुब्रमण्यम स्वामी से  (24 मार्च) को जब पूछा गया कि वह ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार नहीं जोड़ रहे हैं तो उन्होंने कहा, ''मैं चौकीदार नहीं बन सकता हूं क्योंकि मैं एक ब्राह्मण हूं। मेरे आदेश दूंगा जिसका चौकीदार को पालन करना होता है। इसलिए मैं चौकीदार नहीं बन सकता हूं।'' 

बता दें कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैं भी चौकीदार मुहिम चलाई है। उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ा है। उनके अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमिता और कई बीजेपी नेताओं ने ट्विटर पर नाम के आगे चौकीदार लिखा है। बीजेपी लोगों के बीच जाकर भी मैं भी चौकीदार मुहिम चला रही है। पीएम मोदी की इस मुहिम का असर इसे शुरू करते ही दिखा था और ट्विटर 'मैं भी चौकीदार' टॉप ट्रेंड में देखा गया था। 

सोशल मीडिया पीएम मोदी की इस मुहिम के समर्थन में कई यूजर्स ने अपने नाम के आगे चौकीदार लिखा। बता दें कि सुब्रमण्यम स्वामी ने इससे पहले दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली को अर्थशास्त्र का ज्ञान नहीं है क्योंकि वे भारत को पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताते हैं। सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा था कि भारत की अर्थव्यवस्था पांचवें नहीं, बल्कि तीसरे नंबर पर है। 

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शनिवार (23 मार्च) को ‘एंगेजिंग पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना’विषय पर सुब्रमण्यम स्‍वामी ने परोक्ष रूप से पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्हें समझ में नहीं आता है आखिर पीएम ऐसा क्यों कहते हैं। जीडीपी गणना की वैज्ञानिक रूप से स्वीकार्य प्रक्रियाओं के के हिसाब से भारत अमेरिका और चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीनरेंद्र मोदीअरुण जेटलीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं