लाइव न्यूज़ :

सुब्रह्मण्यम स्वामी ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियां पर उठाए सवाल, कहा- इस मोर्चे पर पिछड़ रहे

By भाषा | Updated: September 29, 2019 01:29 IST

स्वामी ने यहां एक कार्यक्रम में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर आरोप लगाया कि उन्होंने देश पर सोवियत संघ का आर्थिक मॉडल ‘थोपा’ और इसी वजह से हमारी अर्थव्यवस्था पीछे है।

Open in App
ठळक मुद्देसुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि देश वृहद आर्थिक नीतियों के मोर्चे पर पिछड़ रहा है। स्वामी ने यहां एक कार्यक्रम में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर आरोप लगाया

भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने शनिवार को कहा कि देश सही आर्थिक नीतियां नहीं अपना रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ बहुत अच्छे कार्यक्रम जैसे कि ‘मेक इन इंडिया’ शुरू किए हैं लेकिन देश वृहद आर्थिक नीतियों के मोर्चे पर पिछड़ रहा है। स्वामी ने यहां एक कार्यक्रम में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर आरोप लगाया कि उन्होंने देश पर सोवियत संघ का आर्थिक मॉडल ‘थोपा’ और इसी वजह से हमारी अर्थव्यवस्था पीछे है।

उन्होंने कहा, ‘‘क्या आज हम सही आर्थिक नीतियां अपना रहे हैं, मैं माफी चाहूंगा, लेकिन नहीं हम ऐसा नहीं कर रहे हैं।’’ स्वामी ने कहा कि मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’, उज्ज्वला और खुले में शौच को रोकने जैसे कार्यक्रम और योजनाओं पर बहुत काम किया है। ‘लेकिन ये सभी सूक्ष्म आर्थिक उपाय हैं जबकि देश को वृहद-आर्थिक नीतियों की जरूरत है और इस पर हमने अब तक कोई काम नहीं किया है। हमें अब यह करना होगा क्योंकि अब हम कुछ समस्याओं का सामना कर रहे हैं।’’

स्वामी ने मुद्रास्फीति नियंत्रण के लिए ब्याज दरें बढ़ाए जाने को लेकर रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन की भी आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि इससे बेरोजगारी बढ़ी और लघु एवं मध्यम उद्योग को नुकसान पहुंचा। स्वामी ने कहा कि सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि बैंक रिण पर ब्याज दरें नौ प्रतिशत से अधिक ना हों और लोगों को सावधि एवं बचत जमाओं पर नौ प्रतिशत ब्याज मिले। यदि सरकार ऐसा करती है तो निवेश तेज होगा और इससे आर्थिक वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि मौजूदा चरण में माल एवं सेवाकर देश के लिए वांछित नहीं है। बचत बढ़ाने के लिए आयकर हटा देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘नेहरू के समय हम सोचते थे कि हम 3.5 प्रतिशत से अधिक वृद्धि नहीं कर सकते। लेकिन आज हम सोचते हैं कि देश 10 प्रतिशत सालाना की दर से बढ़ सकता है। हमारे पास योग्यता, क्षमता और संसाधन है।’’

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीनरेंद्र मोदीभारतीय अर्थव्यवस्था
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है