लाइव न्यूज़ :

अधीनस्थ अदालतें वकील, वादी की गैरमौजूदगी पर मामलों की सुनवाई पर फैसला ले सकती हैं : उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: November 17, 2020 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपने पूर्व के निर्देश में मंगलवार को बदलाव किया और स्पष्ट किया कि अगर मामले के बारे में अवगत कराए जाने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंस से होने वाली सुनवाई से कोई वकील या वादी दूर रहता है तो संबंधित अधीनस्थ अदालत जरूरी मामलों के आधार पर सुनवाई कर सकती है।

एक प्रशासनिक आदेश में उच्च न्यायालय ने कहा कि उसने 15 अगस्त के अपने कार्यालय आदेश की समीक्षा की है। इस आदेश में अधीनस्थ अदालतों को निर्देश दिया गया था कि वह उन नियमित मामलों या कम महत्व वाले मामले में कोई प्रतिकूल आदेश जारी नहीं करेगी, जहां संबंधित वकील या वादी प्रत्यक्ष तरीके से अदालतों की सुनवाई बहाल होने तक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कार्यवाही में शामिल हो पाने में सक्षम नहीं है।

कोविड-19 महामारी के कारण मार्च से अदालतें वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुनवाई कर रही है।

आदेश में कहा गया, ‘‘इस अदालत ने मामले की समीक्षा की है और (15 अगस्त के) आदेश में संशोधन किया है। अगर कोई वकील या वादी किसी तारीख पर मामले की सुनवाई के बारे में अवगत कराए जाने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंस से होने वाली कार्यवाही से दूर रहता है तो मामलों में सुनवाई का अधिकार संबंधित अदालतों को होगा। इसमें जरूरी मामले या अन्य परिस्थितियों पर भी विचार किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच