लाइव न्यूज़ :

सुबोध कुमार जायसवाल ने सीबीआई के 31वें निदेशक के तौर पर पदभार संभाला

By भाषा | Updated: May 27, 2021 00:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल ने बुधवार को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के 31वें निदेशक के तौर पर पदभार संभाल लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीबीआई निदेशक का पद गत फरवरी से रिक्त था।

महाराष्ट्र काडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी जायसवाल (58) ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर बेहद सादगी से सीबीआई मुख्यालय की 11वीं मंजिल पर स्थित कार्यालय में अपना पदभार संभाला। एक दिन पहले ही कार्मिक मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया था।

जायसवाल का सीबीआई प्रमुख के तौर पर कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी जायसवाल ने खबरों के मुताबिक पिछले साल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का अनुरोध किया था जब राज्य में सत्तारूढ़ महाराष्ट्र विकास आघाडी सरकार के साथ पुलिस अधिकारियों के तबादलों और तैनाती को लेकर उनके मतभेद उत्पन्न हो गए थे।

वह गत जनवरी में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में महानिदेशक के रूप में शामिल हुए थे।

सीबीआई प्रमुख के तौर पर उनके सामने जो मामले होंगे उनमें महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख का मामला भी शामिल होगा, जिनके खिलाफ मुंबई के बार और रेस्तरां मालिकों से पुलिस अधिकारियों का उपयोग करके कथित रूप से अवैध धन संग्रह की मांग करने को लेकर जांच की जा रही है।

जायसवाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रॉ में अतिरिक्त सचिव, कैबिनेट सचिवालय थे और उन्हें 2018 में महाराष्ट्र में तत्कालीन देवेंद्र फडणवीस सरकार के दौरान मुंबई पुलिस बल का प्रमुख चुना गया था। उन्हें बाद में डीजीपी बना दिया गया था।

उन्हें रॉ ने अनिच्छा से छोड़ा था क्योंकि वह एक सक्षम अधिकारी थे जिसने 2008 से 10 साल एजेंसी में बिताए थे।

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा कि जायसवाल को 2009 में विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, 2001 में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारतीय पुलिस पदक, आंतरिक सुरक्षा पदक (भारत सरकार), विशेष सेवा पदक (महाराष्ट्र सरकार) और असाधारण सुरक्षा सेवा प्रमाणपत्र प्राप्त हो चुके हैं।

धनबाद के सिंदरी के रहने वाले जायसवाल ने अपनी स्कूली शिक्षा झारखंड के डी नोबिली स्कूल की सीएमआरआई शाखा से की, जहां उनके पिता का एक समृद्ध व्यवसाय था। उन्होंने बाद में डीएवी कालेज, चंडीगढ़ से अंग्रेजी (ऑनर्स) और पंजाब विश्वविद्यालय से एमबीए किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां