लाइव न्यूज़ :

‘मर्डर’ और ‘रोग’ जैसी फिल्मों के लेखक सुबोध चोपड़ा नहीं रहे

By भाषा | Updated: May 16, 2021 22:48 IST

Open in App

मुंबई, 16 मई ‘मर्डर’ और ‘रोग’ जैसी फिल्मों के लेखक सुबोध चोपड़ा का यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके भाई शशांक चोपड़ा ने यह जानकारी दी।

सुबोध चोपड़ा (49) को ऑक्सीजन स्तर घट जाने के बाद शुक्रवार को यहां उपनगरीय क्षेत्र मलाड में लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शशांक चोपड़ा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ वह आठ मई को कोविड-19 से उबरे थे। उनके पेट में मरोड़ होने लगी थी और वह कुछ भी नहीं खा पा रहे थे। उनका ऑक्सीजन स्तर भी अचानक गिर गया और हमने घर में एक सिलेंडर का इंतजाम किया।’’

सुबोध चोपड़ा, उनके भाई, भाई की पत्नी दस दिन पहले कोविड-19 से संक्रमित पाये गये थे। उससे पहले उनके पिता कोरोना वायरस से संबंधित जटिलताओं की वजह से 10 अप्रैल को चल बसे थे।

शशांक चोपड़ा ने शुक्रवार को बताया था कि उनके भाई की हालत बिगड़ गयी है और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ 14 मई को भर्ती कराने के दो घंटे बाद ही वह चल बसे। अंगों के काम करना बंद कर देने एवं आंत में रक्तस्राव के चलते उनकी मृत्यु हो गयी।’’

लेखक-निर्देशक के रूप में सुबोध चोपड़ा की आखिरी परियोजना 2019 की डॉक्यूमेंट्री ‘ इमॉर्टल्स ऑफ कारगिल’’ थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग