लाइव न्यूज़ :

सुभेंदु अधिकारी के पास है 80 लाख रूपये से अधिक की संपत्ति

By भाषा | Updated: March 14, 2021 01:19 IST

Open in App

कोलकाता, 13 मार्च पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मैदान में उतरे भाजपा उम्मीदवार सुभेंदु अधिकारी ने अपने पास 80 लाख रूपये से अधिक की संपत्ति होने की घोषणा की है।

चुनाव आयोग में उनके द्वारा दिये गये चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास 80,66,749.32 रूपये की संपत्ति है।

उनकी चल संपत्ति 59,31,647.32 रूपये की है, जबकि उनके बैंक खाते में 46,15,513.32 रूपये हैं और उनमें से 41,823 रूपये उनके चुनाव व्यय खाते में हैं।

हलफनामे के मुताबिक 2019-20 में सुभेंदु अधिकारी की आय 1,115,715.00 रूपये थी और उनके पास फिलहाल 50,000.00 रूपये नकद है।

अधिकारी के पास 5,45,000 रूपये की राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र जमाराशि तथा 7,71,165रूपये का बीमा है।

हलफनामे के अनुसार सुभेंदु अधिकारी के पास भूखंड समेत 46,21,102 रूपये की अचल संपत्ति है। उन्होंने माना है कि उनके विरूद्ध आपराधिक मामले लंबित हैं।

नंदीग्राम सीट पर मतदान एक अप्रैल को है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह