लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में तीन हजार मीटर की उंचाई पर हिमालयन रेडफॉक्स की उपप्रजाति मिली

By भाषा | Updated: May 12, 2021 16:24 IST

Open in App

पिथौरागढ,12 मई उत्तराखंड के पिथौरागढ जिले में मुनस्यारी के भुजानी और खलिया टॉप क्षेत्रों में 3000 मीटर की उंचाई पर वल्पस वल्पस ग्रिफिथी के नाम से जानी जाने वाली हिमालयन रेड फॉक्स की एक उप प्रजाति मिली है । एक गैर सरकारी संगठन ने इसकी जानकारी दी है ।

पिछले 10 साल से उच्च हिमालयी पशुओं के संरक्षण के लिए काम कर रहे पशु प्रेमी और गैर सरकारी संगठन मोनाल के अध्यक्ष सुरेंद्र पंवार ने बताया, ' हिमालयन रेड फॉक्स की यह उप प्रजाति हाल के वर्षों में पहली बार अपने प्राकृतिक आवास से करीब 500 मीटर नीचे 3000 मीटर की उंचाई पर देखी गयी है ।'

पंवार ने बताया कि दो साल तक खाक छानने के बाद हिमालयी क्षेत्र की इस उंचाई पर अभी तक वह रेड फॉक्स की कम से कम आठ उप प्रजातियां देख चुके हैं ।

सामान्यत: शर्मीले माने जाने वाले इन पशुओं के कम उंचाई पर ज्यादा दिखने के कारण पूछे जाने पर पंवार ने कहा कि ऐसा उनके प्राकृतिक आवास में किसी अशांति के कारण हो सकता है ।

उन्होंने कहा कि इन पशुओं ने संभवत: हिमालयी क्षेत्रों में बचे खुचे भोजन पर अपना गुजारा करने के लिए नीचे बसी मानवीय बस्तियों की ओर आना शुरू किया हो ।

हांलांकि, पिथौरागढ़ के प्रभागीय वन अधिकारी विनय भार्गव ने वल्पस वल्पस ग्रिफिथि जैसे दुर्लभ उच्च हिमालयी पशुओं तथा मोनाल पक्षियों के ज्यादा दिखाई देने को लगातार चलाए जा रहे संरक्षण प्रयासों का नतीजा बताया ।

उन्होंने कहा, ' इन दुर्लभ जीवों के संरक्षण के लिए हमारे जागरूकता कार्यक्रमों के कारण दुर्लभ हिमालयी पक्षियों और पशुओं के झुंडों की संख्या बढी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे