लाइव न्यूज़ :

आगरा में विवाद सुलझाने गये उप निरीक्षक को गोली मारी, मौत

By भाषा | Updated: March 25, 2021 00:31 IST

Open in App

लखनऊ, 24 मार्च आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव नहर्रा में बुधवार शाम दो भाइयों के विवाद की सूचना पर गई पुलिस टीम पर एक व्यक्ति ने गोली चला दी जिससे एक उप निरीक्षक की मौत हो गयी। आरोपी फरार है। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि आगरा के थाना खंदौली पुलिस को गांव नहर्रा में विश्वनाथ और उसके भाई शिवनाथ के बीच आलू के बंटवारे को लेकर विवाद होने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि शिवनाथ ने पुलिस को सूचना दी थी और इस सूचना पर दरोगा प्रशांत, सिपाही चंद्रसेन के साथ शाम को गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि वहां पता चला कि विश्वनाथ गांव वालों को भी तमंचे से धमका रहा था और रोकने पर उसने दरोगा प्रशांत पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि गोली गले में लगने से दरोगा लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। उन्होंने बताया कि दरोगा प्रशांत की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि दरोगा बुलंदशहर के रहने वाले थे। घटना के बाद पुलिस पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है।

कुमार ने बताया कि प्रशांत की उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच थी और वह 2015 बैच के उप निरीक्षक थे। उन्होंने बताया कि आरोपी विश्वनाथ को पकड़ने के लिये पुलिस की कई टीमें लगायी गयी हैं और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं।

इस बीच लखनऊ में राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद आगरा की घटना में उपनिरीक्षक प्रशान्त यादव की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने घटना में जान गंवाने वाले उप निरीक्षक के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

उन्होंने पुलिसकर्मी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण उनके नाम पर करने की भी घोषणा की है।

प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने इस घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने उपनिरीक्षक के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उप निरीक्षक के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे