लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 13 सितंबर को, पुलिस चौकस

By भाषा | Updated: September 11, 2021 19:29 IST

Open in App

जयपुर, 11 सितंबर राजस्थान पुलिस में उपनिरीक्षक व प्लाटून कमांडर पद पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा 13 से 15 सितम्बर को होगी। परीक्षा में हर दिन 2.5 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है और इस संख्या को ध्यान में रखते हुए पुलिस अतिरिक्त चौकसी बरत रही है।

इस बीच रेलवे ने परीक्षार्थियों व यात्रियों की सुविधा के लिए डिब्बों में अस्थाई बढ़ोतरी की है।

विशेष कार्यबल एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक अशोक राठौड़ ने बताया कि इस लिखित परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पुख्ता प्रबन्ध किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार के मोबाईल, तकनीकी उपकरण, इलेक्ट्रोनिक डिवाईस एवं ब्लूटूथ उपकरण के साथ परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। परीक्षा में प्रतिदिन करीब 2.5 लाख अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।

राठौड़ ने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रलोभन देने, परीक्षा प्रश्न-पत्र उपलब्ध कराने का आश्वासन अथवा परीक्षा में प्रॉक्सी अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा में पास करवाने आदि प्रलोभन देने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है व उनकी धर-पकड़ के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु संचालित किये जा रहे कोचिंग संस्थानों के संचालकों, प्रशिक्षकों, एजेंट के साथ कोचिंग संस्थान, नकल माफिया गिरोहों, परीक्षार्थियों, परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त परीक्षा नियंत्रक, पर्यवेक्षक/वीक्षकों व अन्य सहायक कर्मियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा है।

वहीं रेलवे ने उप निरीक्षक परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों व यात्रियों की सुविधा हेतु चार जोड़ी रेलगाड़ियों में आठ द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा, मदार जं.-उदयपुर सिटी-मदार जं स्पेशल रेलसेवा व जयपुर-मारवाड़ जं.-जयपुर स्पेशल रेलसेवा में द्वितीय कुर्सीयान डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया