लाइव न्यूज़ :

पुलिस उपनिरीक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: December 20, 2020 14:08 IST

Open in App

औरंगाबाद, 20 दिसंबर बिहार के औरंगाबाद जिले में एक पुलिस उपनिरीक्षक ने रविवार को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

औरंगाबाद अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अनूप कुमार ने बताया कि 55 वर्षीय उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह ने सुबह अंबा थाना परिसर स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह यहीं तैनात थे।

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिसकर्मी द्वारा अतिवादी कदम उठाने के पीछे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि सिंह के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रोहतास जिले के रहने वाले सिंह को औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। औरंगाबाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू