लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस के उप निरीक्षक ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: February 12, 2021 23:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी दिल्ली पुलिस के एक उप निरीक्षक ने अस्पताल ले जाने के दौरान एम्बुलेंस में आत्महत्या कर ली ।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान राजबीर सिंह (39) के रूप में की गयी है। वह दक्षिण पूर्वी जिला लाइन में तैनात थे और मानसिक रूप से अस्वस्थ थे ।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) आर पी मीणा ने बताया, ‘‘एम्बुलेंस में कपड़े से फंदा लगा कर सिंह के आत्महत्या करने की सूचना मिली। घटना के दौरान सिंह को घर से अस्पताल ले जाया जा रहा था। वह पांच दिन से अवकाश पर थे और शुक्रवार को जिला लाइन में अनुपस्थित पाये गये।’’

पुलिस के अनुसार, सिंह ने अपने आवास से कैट्स एम्बुलेंस को बुलाया और दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल गये लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया ।

इसके बाद, एक अन्य एम्बुलेंस उन्हें इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहैवियर एंड एलायड साइंसेज (आईएचबीएएस) अस्पताल में लेकर गया लेकिन सहायकों की अनुपस्थिति के कारण डॉक्टरों ने उन्हें वहां भी भर्ती करने से मना कर दिया ।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसी एम्बुलेंस से उन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एम्बुलेंस प्रभारी से पर्ची तैयार करने के लिये कहा।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब उन्हें दोबारा आईएचबीएएस जाने के लिये जोर दिया गया तो उस दौरान सिंह आक्रामक हो गये और अस्पताल परिसर में भागने लगे । उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस प्रभारी ने सिंह को शांत करने की कोशिश की ।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद जब वे लोग दोबारा आईएचबीएएस जाने लगे तो उन्होंने एम्बुलेंस के अंदर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली ।

पुलिस ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गयी है और उसी के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जायेगी ।

सिंह हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाले थे और परिवार के साथ द्वारका में रहते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया