दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक ने की खुदकुशी

By भाषा | Updated: November 2, 2020 16:13 IST2020-11-02T16:13:10+5:302020-11-02T16:13:10+5:30

Sub-Inspector of Delhi Police commits suicide | दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक ने की खुदकुशी

दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक ने की खुदकुशी

नयी दिल्ली, दो नवंबर पश्चिम दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में दिल्ली पुलिस के 26 वर्षीय उपनिरीक्षक ने अपनी सरकारी पिस्तौल से सोमवार तड़के कथित रूप से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान ऋतुराज के तौर पर हुई है। वह पश्चिम विहार (पश्चिम) थाने में तैनात थे, जो दिल्ली पुलिस के बाहरी जिले में आता है।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त ए कोआन ने बताया, " सुबह करीब सवा पांच बजे रनहोला थाने में एक कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि उसके भाई ने अपने आवास पर आत्महत्या कर ली है।"

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि उपनिरीक्षक ने आर्थिक तंगी की वजह से यह कदम उठाया है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार को सौंपा जाएगा।

Web Title: Sub-Inspector of Delhi Police commits suicide

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे