छत्तीसगढ़ में उप निरीक्षक की हत्या, चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 29, 2021 10:48 IST2021-10-29T10:48:19+5:302021-10-29T10:48:19+5:30

Sub Inspector murdered in Chhattisgarh, four arrested | छत्तीसगढ़ में उप निरीक्षक की हत्या, चार गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में उप निरीक्षक की हत्या, चार गिरफ्तार

कोरबा, 29 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में होमगार्ड में पदस्थ उप निरीक्षक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

कोरिया जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिला मुख्यालय में होमगार्ड विभाग में पदस्थ रीवा निवासी दीपेंद्र सिंह (40) की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिंह 24 अक्टूबर की रात से लापता था। पुलिस ने आज उसका शव जिले के सोंस गांव के करीब गेज नदी के तट पर बरामद किया है।

उप निरीक्षक के लापता होने बाद उसके परिजनों ने 25 अक्टूबर को बैकुंठपुर के कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि​ सिंह के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तब जानकारी मिली कि उप निरीक्षक 24 अक्टूबर को नगर सेना में पदस्थ एक महिला कर्मचारी के घर गया था, वहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ और बाद में महिला के देवर और उसके साथियों ने मिलकर सिंह की हत्या कर शव को नदी के किनारे फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उप निरीक्षक की हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sub Inspector murdered in Chhattisgarh, four arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे