लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले में घायल हुए उपनिरीक्षक की हुई मौत, गंगाघाट पर की गई अंत्‍येष्टि

By भाषा | Updated: April 30, 2021 14:28 IST

Open in App

लखनऊ, 30 अप्रैल पुलवामा हमले में घायल हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के उप निरीक्षक की मंगलवार को मौत हो गई। उनकी अंत्येष्टि बृहस्पतिवार को गंगा घाट पर की गई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी ग्राम पंचायत निवासी सीआरपीएफ के उपनिरीक्षक अजय तिवारी (55) श्रीनगर में तैनात थे। पिछले साल 20 नवम्बर को वह पुलवामा में हुए आतंकी हमले में घायल हो गए थे। ब्रेन हेमरेज हो जाने के चलते उनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था। मंगलवार को उपचार के दौरान तिवारी की मौत हो गई ।

उप निरीक्षक अजय तिवारी का पार्थिव शरीर विशेष वाहन से लेकर 14 सदस्यीय एक टीम बृहस्पतिवार को उनके गांव पहुंची। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को गंगापुर स्थित गंगा घाट पर ले जाया गया, जहां उनके बड़े पुत्र मोहित तिवारी ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल