लाइव न्यूज़ :

वारंट पर कोर्ट में पेश नहीं हुए सब-इंस्पेक्टर, अदालत ने रोक दिया वेतन

By भाषा | Updated: February 8, 2020 14:29 IST

सब-इंस्पेक्टर दीपक मलिक मामले के जांच अधिकारी हैं और वह बार-बार पेशी वारंट जारी करने के बावजूद वह अब तक अपना बयान दर्ज कराने के लिए अदालत में पेश नहीं हुए हैं। विशेष अदालत के न्यायाधीश पंकज मिश्रा ने मलिक के खिलाफ शुक्रवार को फिर से वारंट जारी कर उन्हें 19 फरवरी तक अदालत में पेश होने के लिए कहा।

Open in App
ठळक मुद्देनिकाय चुनाव के दौरान यहां एक मतदान केंद्र पर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।उच्च न्यायालय ने 2007 में मामले को मुजफ्फरनगर से मेरठ अदालत को भेज दिया था। 

मेरठ की एक विशेष अदालत ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुजफ्फर राणा की हत्या के मामले में अदालत में पेश नहीं होने को लेकर एक उपनिरीक्षक का वेतन रोकने का आदेश दिया है।

सब-इंस्पेक्टर दीपक मलिक मामले के जांच अधिकारी हैं और वह बार-बार पेशी वारंट जारी करने के बावजूद वह अब तक अपना बयान दर्ज कराने के लिए अदालत में पेश नहीं हुए हैं। विशेष अदालत के न्यायाधीश पंकज मिश्रा ने मलिक के खिलाफ शुक्रवार को फिर से वारंट जारी कर उन्हें 19 फरवरी तक अदालत में पेश होने के लिए कहा।

लोक अभियोजक सिराजुद्दीन अल्वी के मुताबिक हत्या के इस मामले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व सांसद कादिर राणा, उनके भाई पूर्व विधायक नूर सलीम राणा समेत कई अन्य मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

सपा नेता मुजफ्फर राणा की 28 अक्टूबर, 2006 को स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान यहां एक मतदान केंद्र पर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। बाद में मृतक के परिवार की याचिका पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 2007 में मामले को मुजफ्फरनगर से मेरठ अदालत को भेज दिया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमेरठकोर्टइलाहाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया