लाइव न्यूज़ :

शहडोल जिले में उपनिरीक्षक ने पत्नी की हत्या करने के बाद की खुदकुशी

By भाषा | Updated: October 30, 2021 22:17 IST

Open in App

शहडोल (मप्र), 30 अक्टूबर मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में शनिवार को शाम को पुलिस के 42 वर्षीय एक उप निरीक्षक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य ने कहा कि यह घटना यहां पटेल नगर इलाके में हुई। घटना के वक्त दंपति के दो बच्चे, 13 वर्षीय लड़का और 10 वर्षीय लड़की घर ही थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ उपनिरीक्षक हीरालाल परस्ते ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से अपनी पत्नी रानी परस्ते (35) की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर एक कमरे में बंद करके स्वयं को गोली मार ली। घटना के वक्त बच्चे मकान की ऊपरी मंजिल पर थे। बच्चों ने कहा कि उन्होंने टेलीविजन की तेज आवाज के बीच पटाखे चलने जैसी आवाज सुनी थी।’’

वैश्य ने कहा कि परस्ते, रीवा जिले के पनवार थाने में पदस्थ थे और उन्होंने यह यह कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद