किशोरी के यौन उत्पीड़न के आरोप में उप निरीक्षक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 25, 2021 20:46 IST2021-06-25T20:46:27+5:302021-06-25T20:46:27+5:30

Sub-inspector arrested for sexual harassment of teenager | किशोरी के यौन उत्पीड़न के आरोप में उप निरीक्षक गिरफ्तार

किशोरी के यौन उत्पीड़न के आरोप में उप निरीक्षक गिरफ्तार

चेन्नई, 25 जून चेन्नई में एक उपनिरीक्षक (38) को 15 वर्षीय एक किशोरी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया, जबकि किशोरी की मां और उसकी एक रिश्तेदार को अपराध के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत गिरफ्तारी के बाद एसआई को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उन्होंने कहा कि किशोरी की मां और एक अन्य रिश्तेदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें उकसाने सहित अन्य अपराधों के लिए हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, एसआई ने पिछले साल किशोरी की मां से दोस्ती करने के बाद उसके घर जाना शुरू किया था।

शिकायत के अनुसार पुलिसकर्मी ने अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया, लड़की को गलत तरीके से छुआ, उसे गले लगाया और करीब एक साल तक उसका बार-बार यौन शोषण एवं उत्पीड़न किया। शिकायत के अनुसार पुलिसकर्मी ने किशोरी की मां के सामने भी उसका उत्पीड़न किया।

शिकायत के अनुसार जब किशोर ने इसका विरोध किया, तो उसकी मां और उसकी रिश्तेदार ने कहा कि उन्हें पुलिसकर्मी से ‘‘50,000 रुपये’’ मिले हैं और उन्होंने उसे "सहयोग" करने के लिए कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sub-inspector arrested for sexual harassment of teenager

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे