लाइव न्यूज़ :

महिला अधिकारी का पीछा करने व ब्लैकमेल करने के आरोप में उपजिलाधिकारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 9, 2021 22:39 IST

Open in App

अहमदाबाद, नौ नवंबर अहमदाबाद की साइबर अपराध शाखा ने मंगलवार को 28 वर्षीय एक उपजिलाधिकारी को एक महिला सरकारी अधिकारी को उनकी निजी तस्वीरों और वीडियो की मदद से ब्लैकमेल करने तथा उनका पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उपजिलाधिकारी ने ये तस्वीरें और वीडियो उस समय प्राप्त किया था, जब वे दोनों एक साथ काम कर रहे थे और मित्र बन गए थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) अमित वसावा ने कहा कि महिला अधिकारी ने अरावली जिले में उपजिलाधिकारी के रूप में कार्यरत राज्य सरकार के अधिकारी मयंक पटेल के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी।

उन्होंने कहा कि शादीशुदा होने के बावजूद आरोपी पीड़िता पर संबंध बनाए रखने के लिए दबाव बना रहा था और जब महिला ने इनकार कर दिया तो पटेल तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल करके परेशान करने लगा। पटेल को भारतीय दंड संहिता की धारा 354-डी (पीछा करना), 500 (मानहानि), 506 (आपराधिक धमकी) सहित विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

वसावा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ निजता भंग करने और पीड़िता और उसके रिश्तेदारों को अश्लील सामग्री भेजने पर सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी ने पीड़िता को फोन व मैसेज करने के लिए नौ अलग-अलग नंबरों का इस्तेमाल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह