लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कारण पर्यटन को होने वाली हानि का पता लगाने के लिए अध्ययन शुरू: केन्द्र

By भाषा | Updated: February 2, 2021 17:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो फरवरी केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने मंगलवार को कहा कि केंद्र ने कोरोना वायरस महामारी के कारण पर्यटन क्षेत्र को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एक अध्ययन शुरू किया गया है।

राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, पटेल ने कहा कि पर्यटन के माध्यम से हुई सृजित आय का रिकॉर्ड मंत्रालय द्वारा नहीं रखा जाता।

पटेल ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय ने जनवरी में 'भारत और कोरोना वायरस की महामारी: पर्यटन व्यवसाय में शामिल परिवारों को आर्थिक नुकसान और सुधार की नीतियां’ विषय पर अध्ययन करने के लिए राष्ट्रीय प्रायोगिक अर्थव्यवस्था अनुसंधान परिषद को जिम्मा दिया है।

पटेल ने कहा कि इस अध्ययन का एक उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र में महामारी के प्रभाव के कारण अर्थव्यवस्था और घरेलू क्षेत्र की आय में होने वाली कुल हानि और नौकरियों को पहुंचे नुकसान के स्तर का पता लगाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब