लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके की बूस्टर खुराक की जरूरत को लेकर अध्ययन चल रहा : केंद्र

By भाषा | Updated: May 27, 2021 22:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई देश में यह अध्ययन किया जा रहा है कि कोविड-19 टीके के बूस्टर खुराक की जरूरत है या नहीं। यह जानकारी केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को दी।

इसके साथ ही सरकार ने जोर दिया कि कोई भी टीका वायरस से शत प्रतिशत सुरक्षा नहीं दे सकता।

प्रेस वार्ता में बूस्टर खुराक की जरूरत को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ.वीके पॉल ने कहा कि अगर जरूरत होगी तो उसकी जानकारी लोगों को दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान में हम सभी का इस बीमारी के खिलाफ टीकाकरण करना चाहते हैं।

डॉ.पॉल ने कहा, ‘‘अगर बूस्टर खुराक की जरूरत होगी तो उसकी जानकारी दी जाएगी। अध्ययन चल रहा है। कोवैक्सिन का परीक्षण चल रहा है कि क्या छह महीने के बाद बूस्टर खुराक लेने की जरूरत है या नहीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निर्देशों का पालन करिए, दो खुराक लीजिए और कोविड-19 अनुरूप व्यवहार कीजिए। आप गंभीर बीमारी से सुरक्षित हैं लेकिन सतर्क रहें। यह सुरक्षा शत-प्रतिशत नहीं है।’’

डॉ.पॉल ने कहा,‘‘एक बार बूस्टर खुराक की जरूरत और उसके समय की जानकारी मिल जाएगी तो संबंधित दिशानिर्देश और प्रावधान से अवगत करा दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर