लाइव न्यूज़ :

पर्वतीय क्षेत्रों में पारंपरिक फसलों, खानपान की आदतों पर मौसम के प्रभाव को लेकर अध्ययन

By भाषा | Updated: September 23, 2021 18:30 IST

Open in App

पिथौरागढ़, 23 सितंबर उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पारंपरिक फसलों और लोगों के खान-पान की बदलती आदतों पर बदलते मौसम के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए सर्वोदय मंडल टिहरी और बीज बचाओ आंदोलन ने एक अध्ययन शुरू किया है।

ग्राम उत्पादों और पारंपरिक बीजों को बढ़ावा देने के लिए काम करनेवाले दोनों संगठनों ने बुधवार को इस अभियान के तहत पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट गांव से एक अध्ययन यात्रा शुरू की जो 25 दिन बाद उत्तरकाशी जिले के आराकोट गांव में संपन्न होगी।

सर्वोदय कार्यकर्ता और बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जरदारी ने बताया कि उनकी टीम पर्वतीय गांवों में जल, जंगल और जमीन की वर्तमान दशाओं, उनके बदलते स्वरूप और उस बदलाव के कारणों का अध्ययन करेंगी।

ये टीम यात्रा के दौरान प्रदेश के बागेश्वर, अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिलों से होकर गुजरेंगी और इनका उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं तथा किसानों को विकास कार्यों के कारण मौसम के बदलते स्वरूप के प्रभाव और उससे पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना है।

अभियान के प्रवक्ता रघुभाई जरदारी ने बताया कि इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में उगाए जाने वाले 12 पारंपरिक अनाजों के बारे में भी अध्ययन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह