लाइव न्यूज़ :

बंगाल उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में असफल रहे छात्रों ने प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: July 24, 2021 20:40 IST

Open in App

कोलकाता, 24 जुलाई पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (डब्ल्यूबीसीएचएसई) द्वारा 12वीं की परीक्षा में अनुत्तीर्ण घोषित किए गए अनेक छात्रों ने शनिवार को राज्यभर में सड़कें बाधित कीं और एक स्कूल का फर्नीचर भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस साल कुल 97.69 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे में किस तरह कुछ छात्रों को सफल जबकि कुछ को असफल घोषित किया गया?

इस साल छात्रों के लिए 10वीं और 11वीं कक्षा में मिले अंकों के आधार पर मूल्यांकन प्रक्रिया तय की गई थी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के आवास तक पहुंचने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

डब्ल्यूबीसीएचएसई के एक अधिकारी ने बताया कि परिषद की अध्यक्ष महुआ दास इस मुद्दे पर कई स्कूलों के प्रमुखों से बात कर रही हैं।

अधिकारियों ने कहा कि गुस्साए छात्र पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के इंदा कृष्णलाल शिक्षा निकेतन की कक्षाओं में घुस गए और खुद को उत्तीर्ण किए जाने की मांग की। छात्रों ने इस स्कूल के फर्नीचर को क्षतिग्रस्त कर दिया।

वहीं, मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपाड़ा में भी परीक्षा में असफल रहे कुछ छात्रों ने सरतपुर विद्यालय के पास सड़क बाधित कर दी और टायर जलाए। इसी तरह छात्रों ने मालदा जिले के हबीबपुर और उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम चौमाठा में भी सड़क बाधित की।

मध्यमग्राम में एक प्रदर्शनकारी छात्रा ने कहा, '' इस साल कोई परीक्षा आयोजित नहीं की गई। ऐसे में या तो हमें भी सफल घोषित किया जाए या सभी को असफल घोषित किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos