लाइव न्यूज़ :

शीर्ष पर्वत चोटियों को फतह करने वाले विद्यार्थियों को मिलेंगे पांच लाख रुपये : खट्टर

By भाषा | Updated: September 30, 2021 19:15 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 सितंबर हरियाणा के स्कूलों में पढ़ाई करने वाले उन विद्यार्थियों को राज्य सरकार पांच लाख रुपये का नकद इनाम देगी जो दुनिया की 10 सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में से किसी एक की चढ़ाई करेंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को की।

उन्होंने बताया कि पर्वतारोहण के लिए यह विशेष योजना राज्य के स्कूली विद्यार्थियों के लिए बनाई गई है।

खट्टर ने कहा, ‘‘इसके तहत, जो भी छात्र दुनिया की 10 शीर्ष पर्वत चोटियों में से किसी एक की चढ़ाई करेगा, उसे पांच लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।’’

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने यहां स्कूली विद्यार्थियों की पर्वतारोहण टीम को रवाना किया।

उन्होंने बताया कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत राज्य के विभिन्न स्कूलों के 75 विद्यार्थियों और शिक्षकों का दल स्कूली शिक्षा विभाग और चंडीगढ़ स्थित नेशनल एडवेंचर क्लब के समन्वय से माउंट युनाम की चढ़ाई का अभियान शुरू करेगा। माउंट युनाम की ऊंचाई करीब छह हजार मीटर है और यह हिमाचल प्रदेश के लाहौल इलाके में स्थित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा खेलों के केंद्र के रूप में जाना जाता है। हाल में तोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक में राज्य के सबसे अधिक खिलाड़ी पदक लेकर आए।

उन्होंने कहा कि अन्य खेलों की तर्ज पर पर्वतारोहण के लिए योजनाएं शुरू की जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह