लाइव न्यूज़ :

छात्रों, शिक्षकों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: October 21, 2021 21:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) और दिल्ली विश्वविद्यालय में चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (एफवाईयूपी) को फिर से शुरू करने के खिलाफ बृहस्पतिवार को छात्रों और शिक्षकों के कई संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किया।

उन्होंने कोविड महामारी के मद्देनजर बंद किए गए कॉलेजों और स्कूलों को फिर से खोलने की भी मांग उठायी। यहां शास्त्री भवन के बाहर प्रदर्शन किया गया, जहां शिक्षा मंत्रालय का कार्यालय स्थित है।

प्रदर्शनकारी संगठनों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि उन्होंने शिक्षा मंत्रालय को एक ज्ञापन सौंपा है।

बयान में कहा गया, ''विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने शास्त्री भवन के बाहर सभा को संबोधित किया। मंत्रालय से कोई भी प्रदर्शनकारियों के पास नहीं आया इसलिए एक प्रतिनिधिमंडल को ज्ञापन के साथ मंत्रालय भेजा गया।''

संगठनों ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे विरोध-प्रदर्शन तेज करेंगे।

विरोध करने वाले संगठनों में अखिल भारत शिक्षा अधिकार मंच (एआईएफटीआरई), अखिल भारतीय क्रांतिकारी छात्र संगठन (एआईआरएसओ), आइसा, डीवाईएफआई, एसएफआई और यूथ फॉर स्वराज शामिल रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल