लाइव न्यूज़ :

विद्यार्थी पुस्तकालय से अवैध कब्जा खाली करे : जेएनयू

By भाषा | Updated: June 11, 2021 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून जवाहरनेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने शुक्रवार को विद्यार्थियों को पुस्तकालय को खाली करने का निर्देश दिया जिसपर उन्होंने ‘अवैध तरीके से कब्जा’’ किया है। इससे एक दिन पहले ही विश्वविद्यालय ने संस्थान में तोड़फोड़ करने और कर्मचारियों के साथ झड़प करने का आरोप लगाते हुए इन विद्यार्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

विश्वविद्यालय ने आरोप लगाया कि विद्यार्थियों ने डॉ.बीआर अम्बेडकर केंद्रीय पुस्तकालय पर कब्जा कर लिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा था कि विश्वविद्यालय की शिकायत पर उसने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विश्वविद्यालय ने बयान में कहा, ‘‘जिन विद्यार्थियों ने अवैध तरीके से अध्ययन कक्षों पर कब्जा किया है उन्हें सलाह एवं निर्देश दिया जाता है कि वे तुरंत उन्हें खाली कर दें। इससे पुस्तकालय को दोबारा खोलने और पुस्तकालय की सेवाएं बहाल करने में मदद मिलेगी।’’

इसमें कहा गया, ‘‘ बातचीत के बाद, सरकार के आदेशों और विद्यार्थी समुदाय के अकादमिक हित को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने जल्द डॉ. बीआर अम्बेडकर केंद्रीय पुस्तकालय को खोलने के लिए उचित कदम उठाने का फैसला किया है।’’

गौरतलब है कि जेएनयू छात्र संघ ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया था कि जेएनयू की ई-लाइब्रेरी और वेबसाइट के जरिये किताबें पढ़ने की सुविधा कई महीनों से बंद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां