लाइव न्यूज़ :

छात्र संगठन ने पूर्वोत्तर राज्यों से केंद्र की मदद से सीमा विवाद सुलझाने की अपील की

By भाषा | Updated: July 29, 2021 20:28 IST

Open in App

गुवाहाटी, 29 जुलाई छात्रों के एक संगठन ने बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर के सभी राज्यों से सीमा विवाद को ‘बिल्कुल प्रतिबद्धता’ के साथ सुलझाने की अपील की और जरूरत पड़ने पर केंद्र को दखल देने की अपील की।

नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स ओर्गनाइजेश (नेसो) ने रेखांकित किया कि असम और मिजोरम के बीच के हाल के सीमा संघर्ष ने दिखा दिया कि अंतर-राज्यीय सीमाओं के पास रहने वाले बाशिंदों पर हमले की आशंका बनी रहती है। नेसो खासी स्टूडेंट यूनियन (केएसयू), ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) और मिजो जिरलाई पॉल (एमजेडपी) समेत क्षेत्र के कई छात्र यूनियनों का गठबंधन है।

नेसो ने एक बयान में कहा, ‘‘ यह समझने की बात है कि सीमा विवाद का स्वरूप एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में भिन्न होता है। लेकिन नेसो सभी राज्य सरकारों से लंबे समय से चली आ रही इन समस्याओं का हमेशा-हमेशा के लिए हल करने के प्रति कटिबद्ध रहने की अपील करता है। ’’

उसने कहा कि यदि जरूरत हो तो केंद्र सरकार को इन वार्ताओं में पक्षकार हो जाना चाहिए तथा नेसो अपनी ओर से लोगों के बीच आपसी संपर्क को बढ़ावा देता रहेगा।

असम -मिजोरम सीमा पर हिंसा की निंदा करते हुए छात्र यूनियनों के नेताओं ने कहा , ‘‘ नाजुक स्थिति यह याद दिलाती है कि कैसे सीमावर्ती लोगों की सुरक्षा पर खतरा हो सकता है जब ऐसे संघर्ष पैदा होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया