लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के ‘साउथ एशियन’ विश्वविद्यालय के छात्र छात्रवृत्ति जारी करने की मांग को लेकर हड़ताल पर

By भाषा | Updated: April 7, 2021 19:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में स्थित ‘साउथ एशियन’ विश्वविद्यालय (एसएयू) के परास्नातक के प्रथम वर्ष और पीएचडी छात्रों ने तत्काल छात्रवृत्ति जारी करने की मांग को लेकर हड़ताल कर दी है।

बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया कि बकाया राशि के साथ छात्रवृत्ति, वीजा के वास्ते गैर भारतीय छात्रों को बोनाफाइड प्रमाण पत्र जारी करने और विश्वविद्यालय में चरणबद्ध तरीके से रहने की व्यवस्था करने की मांग को लेकर हड़ताल की गई है।

एसएयू के प्रथम वर्ष के छात्रों की ओर से जारी बयान के अनुसार छात्रों ने 28 मार्च से कक्षाओं का बहिष्कार किया है और उनका कहना है कि विश्वविद्यालय ने छात्रवृत्ति देने के लिए भौतिक रूप से उपस्थित होना अनिवार्य किया है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि कोविड-19 महामारी के इस दौर में ऐसा सत्यापन कैसे होगा।

‘साउथ एशियन यूनिवर्सिटी रिसर्चर्स एसोसिएशन’ (सौरा) और ‘प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स ग्रुप’ ने कहा कि वह विश्वविद्यालय प्रशासन के रवैये से हैरान हैं और मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रखी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं