लाइव न्यूज़ :

निशुल्क टीकाकरण की मांग स्वीकार होने पर प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने धरना खत्म किया

By भाषा | Updated: September 11, 2021 15:55 IST

Open in App

कोलकाता, 11 सितंबर प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी छात्रों का नि:शुल्क कोविड-19 रोधी टीकाकरण करने पर सहमति जताने के बाद विश्वविद्यालय छात्र परिषद (पीयूएससी) ने 96 घंटे बाद धरना वापस ले लिया।

पीयूएससी की पदाधिकारी अद्रिजा अदक ने शनिवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि अधिकारियों ने राज्य सरकार के सहयोग से विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के लिए नि:शुल्क टीकाकरण जल्द से जल्द शुरू करने का वादा करते हुए एक नोटिस जारी किया है।

अदक ने कहा कि चूंकि विश्वविद्यालय में किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि शुरू करने के लिए प्रत्येक छात्र का नि:शुल्क टीकाकरण आंदोलनकारी छात्रों की प्रमुख मांग थी जिसे विश्वविद्यालय के प्रशासन ने स्वीकार कर लिया है, इसीलिए छात्रों ने 96 घंटे तक चला धरना शुक्रवार शाम को वापस ले लिया था।

अदक ने बताया कि नोटिस में एक तालिका संलग्न की गई है, जिसमें कोविड-19 रोधी टीके की पहली और दूसरी खुराक प्राप्त करने वाले छात्रों की सूची होगी। विश्वविद्यालय तय तारीख के भीतर उच्च शिक्षा विभाग को इस बारे में विस्तृत जानकारी देगा।

अदक ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र संघ से टीकाकरण के लिए आंकड़े जुटाने में मदद करने को कहा है। अदक ने कहा, ‘‘हम इस प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में विश्वविद्यालय प्रशासन का सहयोग और मदद करेंगे।’’

छात्र संघ अपनी अन्य मांगों को मनवाने में भी सफल रहा है, जिसमें पुस्तकालयों को छात्रों के लिए दोबारा खोला जाना एक प्रमुख मांग है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक नोटिस जारी किया है जिसमें उस प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है जिसके माध्यम से छात्र विश्वविद्यालय में आ सकते हैं और सप्ताह के कुछ विशेष दिनों में पुस्तकालयों से आवश्यक पुस्तकें जारी करवा सकते हैं।

छात्र संघ ने कहा कि वह विश्वविद्यालय परिसर को दोबारा खोलने की मांग को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

विश्वविद्यालय की कुलपति अनुराधा लोहिया ने छात्रों के आंदोलन को लेकर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है। प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि छात्रों ने धरना वापस ले लिया है जो महामारी की स्थिति में जोखिमभरा हो सकता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो