लाइव न्यूज़ :

एनआईटी श्रीनगर के छात्र आईआईटी दिल्ली के पीएचडी पाठ्यक्रम में सीधे ले सकेंगे प्रवेश

By भाषा | Updated: December 25, 2020 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर श्रीनगर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के छात्रों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली में पीएचडी में सीधा प्रवेश मिल सकेगा।

शुक्रवार को इस संबंध में एक सहमति ज्ञापन पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

एमओयू पर आईआईटी दिल्ली के निदेशक वी रामगोपाल राव और एनआईटी श्रीनगर के निदेशक राकेश सहगल ने हस्ताक्षर किए।

समझौते के अनुसार, छठे सेमेस्टर (तीन वर्ष) के अंत में आठ सीजीपीए प्राप्त करने वाले एनआईटी के छात्र आईआईटी दिल्ली में ग्रीष्मकालीन या शीतकालीन सत्र में एक प्रोजेक्ट के लिए आवेदन करने के योग्य होंगे और वह आईआईटी में अपना चौथा साल (सातवां और आठवां सेमेस्टर) पूरा करेंगे।

इसके बाद उन छात्रों पर आईआईटी दिल्ली के पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए विचार किया जाएगा।

एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया, “गेट की अनिवार्यता हटा दी गई है क्योंकि छात्र आठ सीजीपीए के साथ आईआईटी दिल्ली में आयेंगे। इस योजना से एनआईटी श्रीनगर के छात्रों को आईआईटी दिल्ली में प्रधानमंत्री अनुसंधान छात्रवृत्ति के लिए उत्तीर्ण होने में भी सहायता मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू