लाइव न्यूज़ :

दिल्ली खेल विश्वविद्यालय में अगले साल अप्रैल से कक्षा छह से नौ तक के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

By भाषा | Updated: July 29, 2021 16:25 IST

Open in App

(सलोनी भाटिया)

नयी दिल्ली, 29 जुलाई दिल्ली खेल विश्वविद्यालय अगले साल अप्रैल से कक्षा छह से नौ के छात्रों को प्रवेश देना शुरू कर सकता है और राष्ट्रीय राजधानी के सिविल लाइन्स क्षेत्र में स्थित ‘लुडलो स्पोर्ट्स कैसल’ में संचालन आरंभ करेगा। विश्वविद्यालय की कुलपति कर्णम मल्लेश्वरी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कम उम्र में प्रशिक्षण शुरू करने वाले छात्र 18-19 साल का होने पर ओलंपिक के तैयार हो जाएंगे। फोन पर पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में मल्लेश्वरी ने कहा कि विश्वविद्यालय की टीमें प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान करने के लिए देश के विभिन्न खेल संस्थानों में जाएंगी।

मल्लेश्वरी पूर्व भारोत्तोलक हैं और ओलंपिक में भारत को पदक दिलाने वाली पहली महिला हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के साथ अच्छी बात यह है कि इसमें एक स्कूल की स्थापना की जाएगी जिसमें कम उम्र में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा और उन्हें ओलंपिक के लिए तैयार किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “हम कक्षा छह और उसके ऊपर की कक्षाओं के छात्रों को प्रवेश देना शुरू करेंगे और वह छात्र हमारे साथ पीएचडी स्तर तक रहेगा। अच्छी बात यह होगी कि अगर 11 साल का एक बच्चा हमारे पास आता है तो 18-19 साल का होने तक वह ओलंपिक के लिए तैयार हो जाएगा। हम अप्रैल से प्रवेश देना शुरू करने की योजना बना रहे हैं और कक्षा छह से नौ तक के छात्रों को प्रवेश देंगे।”

मल्लेश्वरी ने कहा कि स्कूल में प्रवेश अगले साल अप्रैल से शुरू हो सकता है और लुडलो स्पोर्ट्स कैसल में कक्षाएं आरंभ होंगी। उन्होंने कहा कि शुरुआत में 250 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है