लाइव न्यूज़ :

गुजरात में नौवीं और 11वीं कक्षा के छात्र भी एक फरवरी से स्कूल जा सकेंगे

By भाषा | Updated: January 27, 2021 17:22 IST

Open in App

अहमदाबाद, 27 जनवरी गुजरात सरकार ने दसवीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने के कुछ सप्ताह बाद बुधवार को नौवीं और 11वीं कक्षा के छात्रों को भी एक फरवरी से स्कूल जाने की अनुमति प्रदान की।

गांधीनगर में मंत्रिमंडल की एक बैठक के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडास्मा ने इस फैसले का ऐलान किया।

मंत्री ने कहा कि इसके अतिरिक्त राज्य सरकार ने नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक फरवरी से कोचिंग दोबारा खोलने की अनुमति देने का भी निर्णय लिया है।

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के कारण नौ महीने से ज्यादा समय तक बंद रहने के बाद कक्षा दस और 12 के लिए स्कूल तथा अंतिम वर्ष और परास्नातक के छात्रों के लिए कालेज, 11 जनवरी से दोबारा खोले गए थे।

चूडासमा ने कहा, “स्कूल आने वाले छात्रों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ी है। कक्षा दस और 12 की पढ़ाई संतोषजनक रूप से चल रही है और कोविड-19 के नियमों का भी पालन किया जा रहा है। इसलिए सरकार ने अब कक्षा नौ और 11 के छात्रों को एक फरवरी से स्कूल आने की अनुमति देने का निर्णय लिया है।”

मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के लिए पहले जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन कक्षा नौ और 11 के छात्रों के लिए भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “इसके अलावा, कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों के लिए कोचिंग संस्थान भी एक फरवरी से दोबारा खुल सकेंगे। हालांकि इन संस्थानों को कोविड-19 नियमों का पालन करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?