लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में कक्षा 11वीं, 12वीं के छात्रों को जल्द ही पढ़ाई के लिए टैबलेट दिए जाएंगे: खट्टर

By भाषा | Updated: November 23, 2021 21:36 IST

Open in App

चंडीगढ़, 23 नवंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि राज्य में 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को पढ़ाई के लिए जल्द ही मुफ्त टैबलेट दिए जाएंगे।

सरकार ने पांच लाख टैबलेट खरीदने का फैसला किया है, जो आगामी शैक्षणिक सत्र में 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन टैबलेट को खरीदने पर कुल 560 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

खट्टर ने कहा कि भविष्य में सरकार अन्य कक्षाओं के छात्रों को भी टैबलेट देने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही किसानों को 15,000 ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। इस संबंध में उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति की बैठक के दौरान 350 करोड़ रुपये के बिजली उपकरण खरीदारी की प्रक्रिया पूरी की गयी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार यह निर्णय एक बैठक में लिए गए जिसमें शिक्षा मंत्री कंवर पाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, बिजली मंत्री रंजीत सिंह चौटाला और कृषि मंत्री जे पी दलाल सहित अन्य मौजूद थे।

बाद में, मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना उनकी सरकार का मुख्य लक्ष्य है। दंत चिकित्सकों के लिए भर्ती में कथित घोटाले को लेकर पूछे गए सवाल पर खट्टर ने कहा, ‘‘अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी को नौकरी या विभागों में भ्रष्टाचार से संबंधित कोई जानकारी मिलती है तो उन्हें तुरंत राज्य सतर्कता ब्यूरो को सूचित करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया