लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कक्षा 10 वीं, 12 वीं तथा डिग्री कॉलेजों के छात्रों को निशुल्क टैबलेट मिलेगा

By भाषा | Updated: October 12, 2021 20:48 IST

Open in App

देहरादून, 12 अक्टूबर उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने मंगलवार को राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं तथा डिग्री कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को निशुल्क टैबलेट दिए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

इसके अलावा, मंत्रिमंडल ने आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर न्यूनतम 6500 रुपये प्रतिमाह करने का भी फैसला लिया है।

बैठक के बाद निर्णयों की जानकारी देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि निशुल्क टैबलेट योजना से राजकीय स्कूलों में 10 वीं और 12 वीं में पढ़ने वाले 1,59,015 विद्यार्थी तथा डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले 1,15,000 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि टैबलेट की खरीद के लिए एक समिति गठित की गई है।

मंत्रिमंडल ने एक अन्य निर्णय में हल्द्वानी एवं दून राजकीय मेडिकल कॉलेज में पढ़ने के बाद राज्य को अपनी सेवाएं देने का बांड भरने वाले छात्रों की फीस कम करने पर सैद्धांतिक सहमति दी और तय किया गया कि इस संबंध में कैबिनेट की अगली बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह