लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान से मिलता-जुलता झंडा लहराने पर केरल के कॉलेज के छह छात्र निलंबित, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 1, 2019 16:47 IST

एक जांच अधिकारी ने बताया, ‘‘यह घटना वीडियो फुटेज के वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। गैर कानूनी तरीके से जमा होने और बलवा कराने के आशय से भड़काने समेत अन्य आरोपों के लिये मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

केरल के परंबरा के निकट एक कॉलेज के छात्रों ने परिसर में चुनाव प्रचार के दौरान पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज से मिलता-जुलता झंडा लहराया, जिसके बाद कॉलेज के छह छात्रों को निलंबित कर दिया है और पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है। हरे रंग का झंडा कॉलेज में हो रहे चुनाव को लेकर मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन (एमएसएफ)द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में लहराया गया। एमएसएफ इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की छात्र इकाई है।एमएसएफ नेतृत्व ने हालांकि आरोपों को खारिज कर दिया और दावा किया कि यह संगठन का आधिकारिक झंडा है, न कि पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज, जैसा कि आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि सिल्वर आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज में 27 अगस्त को हुई घटना का वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक मामला दर्ज किया गया है। मामला आईपीसी की धारा 153 (बलवा कराने के आशय से जानबूझकर भड़काना), धारा 143 (गैर कानूनी तरीके से जमा होना) और धारा 147 (बलवे के लिये सजा) के समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।एक जांच अधिकारी ने बताया, ‘‘यह घटना वीडियो फुटेज के वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। गैर कानूनी तरीके से जमा होने और बलवा कराने के आशय से भड़काने समेत अन्य आरोपों के लिये मामला दर्ज किया गया है। व्यापक जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’अधिकारी ने कहा, इस विवादास्पद झंडे में एमएसएफ का लोगो भी नहीं था। यह मानक आकार के अनुपात में भी नहीं था। इस संबंध में कॉलेज के छह छात्रों को निलंबित कर दिया गया है और वे फरार हैं। अधिकारी ने बताया कि उन्हें पकड़ने के लिये तलाश जारी है।

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा